यमन राज्य में मार्च 15 में गृह युद्ध छिड़ने के कारण संकट की स्थिति पैदा हो गई। अरब गठबंधन सेनाओं ने मार्च 15 के आखिरी हफ्ते में यमन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। भारत सरकार ने देखा कि यमन में जगह-जगह बसें लगभग 4000 भारतीयों को तत्काल वहां से सुरक्षित निकालने की जरूरत है। विदेश मंत्रालय, भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना और एयर इंडिया ने मिलकर भारतीय नागरिकों को निकालने की एक संयुक्त योजना बनाई। भारतीय नौसेना के जहाजों ने भारतीयों को यमन के बंदरगाहों से जिबूती पहुंचाया और एयर इंडिया ने साना में फंसे भारतीयों को जिबूती पहुंचाया, भारतीय वायु सेना ने भारतीय नागरिकों को जिबूती से कोच्चि और मुंबई पहुंचाने के लिए तीन सी-17 वायुयानों को तैनात किया। भारतीय वायु सेना के वायुयानों ने 2096 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए 11 चक्कर लगाए।